Navratri Poojan Vidhi | नवरात्रि पूजन विधि

Navratri Poojan Vidhi | नवरात्रि पूजन विधि व शाबर मंत्र

नवरात्रि का त्यौहार हमारे हिन्दू धर्म मे बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अलग-अलग रूपों मे की जाती है। माना जाता है कि अगर इन दिनों सही विधि से मां का पूजन किया जाए,

तो घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। घर से बुरी शक्तियों दूर हो जाती है। किसी भी तरह का जादू टोना, किया कराया हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

Navratri Poojan Vidhi | नवरात्रि पूजन विधि

पूजा से पहले की तैयारियां ?

  • सबसे पहले घर की अच्छे से साफ – सफाई करे।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करे।
  • और उसके पास ही कलश स्थापना की स्थापना करें।

कलश स्थापना की विधि?

  1. मिट्टी के बर्तन में जौ या गेहूं के दाने से खेतरी बीजे।
  2. एक तांबे, पीतल व मिट्टी के कलश में पानी भर ले, उसके बाद कलश पर आम या जामुन के पत्ते बांधे। उसमें सुपारी व चावल डालें।
  3. नारियल को लाल चुनरी में बांधकर साथ 11 रुपये भी डालकर कलश पर रखें।
  4. इस कलश को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजन करे।

रोजाना नवरात्रि पूजन की विधि

  1. सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारन करे।
  2. दीपक जलाकर सबसे पहले गणेश जी की पूजा कर प्रणाम करें।
  3. मां दुर्गा का आह्वान कर और उन्हें फूल, सिंदूर, चुनरी व सिंगार चढ़ाए।
  4. दुर्गा सप्तशती, देवी सूक्त, सप्तश्लोकी या देवी कवच का पाठ करें।
  5. नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों का अलग-अलग पूजन करें।

भोग क्या अर्पित करे?

  • हर दिन पूजन व आरती के बाद फल, मिठाई या सूखे मेवे का भोग लगाएँ।
  • अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन अवश्य करें और उन्हें भोजन करा दान दक्षिणा दे।

Rin Mochan Mangal Stotra || कर्ज की समस्या से मिलेगा छुटकारा

ध्यान रखने योग्य बातें? 

  • नवरात्रि में नौ दिनो तक व्रत का पालन करें।
  • प्रयास करें कि मन एकाग्र और शांत रहे।
  • नवरात्रि के दिनों मे मां दुर्गा को याद रखे और जाप करते रहे।

नवरात्रि मे क्या खाए?

  • साबुदाने व श्यामक चावल की खीर।
  • सिंघाड़े व कुट्टू के आटे की रोटी।
  • आलू या घीया की सब्जी।
  • आलू की टिक्कियां।
  • आलू व कुट्टू के आटे के पकौडे।
  • साबुदाना की खिचड़ी
  • फल व सूखे मेवे भी खा सकते है।

क्या न खाए? ( Navratri Poojan Vidhi )

  • नवरात्रि मे अन्न का सेवन नही करना चाहिए।
  • प्याज व लहसुन का सेवन नही करना चाहिए।
  • घर मे मांस मधिरा कभी नही आनी चाहिए।
  • माता पिता का अपमान न‌ करे।
  • घर के बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें।
  • किसी भी इस्त्री का अपमान‌ न करे।

kanakadhara stotram in hindi | कनकधारा स्तोत्रम् हिन्दी अर्थ सहित 

 

मैं आपको‌ कुछ शाबर मंत्र दे रहा, जिन्हें आप नवरात्रि मे जप कर, अपनी सारी मनोकामना पूर्ण कर सकते है।

दुर्गा मां शाबर मंत्र है:

1. “ॐ नमो आदेश गुरु को, दुर्गा माई सत्य की सवाई, आगे चले हनुमंत वीर पीछे चले भैरुनाथ, अष्टभुजी अम्बारानी शत्रु आवे त्रिशूल चलाये, रोग आये सुदर्शन चलाये, बाधा आये तलवार चलाये, जादू आये बाण चलाये, बालक पर कृपा बनाये, इतना मंत्र चौरासी लाख सिद्धो को गोरख ने सुनाया, मेरी भक्ति गुरु की शक्ति, फुरो मंत्र ईश्वरों वाचा”।
2. “ॐ ह्रीं श्रीं चामुण्डा सिंह वाहिनीं बीस हस्ती भगवती, रत्न मण्डित सोनन की माल। उत्तर पथ में आन बैठी, हाथ सिद्ध वाचा ऋद्धि-सिद्धि। धन-धान्य देहि देहि, कुरू कुरू स्वाहा।”। मंत्र जाप की विधि आप इन मंत्रो का सुबह-शाम के पूजन के बाद एक-एक माला जाप‌ कर सकते है। जिस स्थान पर आप‌ नवरात्रि पूजन करेंगे वही बैठकर आप दोनो मे से किसी भी एक मंत्र का‌ जाप कर सकते है रूद्राक्ष की माला का इस्तेमाल कर सकते है।

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025

कलश स्थापना (घटस्थापना) नवरात्रि की पूजा का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। शुभ मुहूर्त में स्थापना करने से माँ दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। घटस्थापना 22 सितम्बर 2025, सोमवार को होगी।

1. प्रातः काल मुहूर्तः

① सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे तक (यह सर्वश्रेष्ठ समय है, इसी में स्थापना करना उत्तम है।)

2. अभिजीत मुहूर्तः

① दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक (यदि प्रातः काल मुहूर्त छूट जाए तो इस समय भी कलश स्थापना की जा सकती है।)

विशेष जानकारीः

  1. इस वर्ष नवरात्रि 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक रहेगी।
  2. इस बार नवरात्रि 10 दिनों की होगी, क्योंकि तृतीया तिथि 2 दिन की हो रही है।
  3. महाअष्टमी 30 सितम्बर 2025 को और महानवमी 1 अक्टूबर 2025 को मनायी जाएगी।
  4. विजयदशमी का पर्व 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top