गणेश भगवान जी को प्रसन्न करने के सरल उपाय| Ganesh Bhagwan Ji Ko Prasann Karne Ke Saral Upaay

भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने से जीवन में आने वाले सभी विघ्न हट जाते है और सुख-शांति प्राप्त होती है। गणपति बप्पा को बुद्धि, समृद्धि, और सफलता का देवता माना जाता है। यदि आप उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए सरल और प्रभावशाली उपाय अपनाएं।
श्री गणेश जी को प्रसन्न करने के सरल उपाय
1. गणेश जी को स्थापित और पूजन करें|
गणपति बप्पा की प्रतिमा घर या कार्यस्थल पर स्थापित करें और रोज़ उनकी पूजा करें। उन्हें लाल फूल, दूर्वा, अक्षत (चावल), और सिंदूर अर्पित करें। रविवार, बुधवार, और गणेश चतुर्थी के दिन विशेष रूप से उनकी पूजा करें।
2. दूर्वा व मोदक का भोग लगाएं
गणेश जी को दूर्वा और मोदक बहुत प्रिय हैं।
हर बुधवार या गणेश चतुर्थी के दिन उन्हें 21 दूर्वा चढ़ाए ।
आप चाहें घर पर मोदक बना सकते है या फिर बाज़ार से खरीद कर भी उन्हें भोग लगा सकते है। इससे गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
3. गणपति मंत्र
भगवान गणेश जी को मंत्रों का जाप बहुत प्रिय है। आप इन कुछ मंत्रों का रोज़ 108 बार जाप कर सकते हैं:
सिद्धि प्रदायक मंत्र:
“ॐ गं गणपतये नमः”
विघ्न विनाशक मंत्र:
“ॐ वक्रतुण्डाय हुं”
4. गणेश चालीसा व कथाओं का पाठ
गणेश चालीसा का पाठ रोज़ सुबह और शाम करें। इसके साथ ही, गणेश जी की कथाएं सुनें और अपने करीबियों को भी सुनाएं, ताकि उनकी कृपा पूरे परिवार पर बनी रहे।
5. गणेश जी को नारियल और गुड़ का भोग
गणपति जी नारियल और गुड़ का भोग लगाने से भी वे प्रसन्न होते है। और आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इन वस्तुओ को गणेश पूजन में अवश्य शामिल करें।
गणेश विसर्जन 2025: महत्व, विधि और पर्यावरण अनुकूल तरीकों की जानकारी
6. व्रत और चतुर्थी पूजन
गणेश चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखें। इस दिन गणेश जी की पूजा कर भोग अर्पित करे व परिवार सहित ग्रहण करें।
गणेश जी को प्रसन्न करने के लाभ
हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
जीवन से विघ्न और परेशानियां दूर हो जाती हैं।
धन व बुद्धि मे वृद्धि होती है
परिवार में सुखद और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहता है।
विषेश नोट
आप इन सरल उपायों को इस्तमाल कर गणेश भगवान जी को प्रसन्न कर सकते है। और अपने जीवन के सभी विघ्नो को दूर कर सकते है।
सिंदूर तिलक वशीकरण मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि के साथ |
“गणपति बप्पा मोरया!”