नजर बंदी मंत्र साधना सम्पूर्ण विधि के साथ 100% सफलता | Nazar bandi mantra sadhana.
आज हम आपको ” Nazar bandi mantra sadhana “, के बारे में बताने वाले हैं ? नज़र बंदी साधन की विधि, और 100% सफलता पाने के उपाये |
नजर बंदी साधना (sadhana)
दोस्तों नज़र बंदी साधना श्री भैरव बाबा की साधना है। आज मै आपको सब बताउगा की भैरव बाबा की नज़र बंदी साधना को कैसे सफल बनाया जा सकता है। जो बाते मै आपको बताने जा रहा हूँ। ध्यान से पढ़े ताकि कुछ छूट न जाए। दोस्तों और बहुत से लोगो ने भैरव बाबा की नजर बंदी की साधना के बारे मे बताया होगा। वह लोग सिर्फ मंत्र दे देते है। पूरी विधि नही बताते न आपको ये बताते की कैसे जल्द से जल्द साधना को सिद्ध कैसे किया जा सकता है।
भैरव बाबा साधना तामसिक साधना है। इसको करने के लिए। आपको बहुत निडर होना पड़ेगा। अगर आप कमजोर दिल के है। तो ये साधना न करे। अगर फिर भी आप ये साधना करते है। तो अपने इस कार्य के जिम्मेदार खुद होगा। क्योंकि हम पहले ही चेतावनी दे चुके है। और एक बात जो और भी बहुत जरूरी है। जो आप भी जानते ही होंगे। कोई भी साधना करने के लिए। आपके पास गुरु व उनका ज्ञान होना बहुत जरूरी है। अगर आप ये भैरव नजर की साधना बिना गुरु के करते है। तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सिर्फ भैरव नज़र बंदी साधना ही नही इसके इलावा जो भी साधना करे। गुरु के ज्ञान व गुरु धारणा के बिना साधना न करे। दोस्तों आपको कोई भी साधना करने से पहले रक्षा घेरा या रक्षा कवच धारण करके ही करनी चाहिए।
रक्षा मंत्र
ॐ नमः वज्र का कोठा
जिसमें पिण्ड हमारा पैठा
ईश्वर की कुंजी , ब्रह्मा का ताला
मेरे आठोंयाम का यती हनुमन्त रखवाला।
रक्षा मंत्र सिद्ध करने व इस्तमाल की विधि
1. किसी भी शुक्ल पक्ष के मंगलवार को हनुमान के मंदिर मे जाकर या फिर घर मे रहकर इस मंत्र का 108 बार जाप करे। यानी एक माला। इसके अतिरिक्त होली, दीपावली, नवरात्रे, सूर्य व चंद्र ग्रहण मे 108 बार जाप करके सिद्ध कर सकते है।
2. जब इस्तेमाल करना हो तो इस मंत्र को सात बार पढ़कर लोहे के चाकू पर फूंक लगाकर अपने चारो और घेरा बना ले। और सात बार पढ़कर अपनी छाती पर भी फूंक मार ले। ताकि पूर्ण रूप से सुरक्षा हो सके।
भैरव नज़र बंदी साधना के नियम
1. ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।
2. मांस मछली व मदिरा पान से दूर रहे।
3. किसी की चुगली निंदा न करे।
4. अपने माता पिता का सम्मान करे।
5. अपनी पत्नी पर हाथ न उठाये व आदर करे।
6. धूम्रपान न करे और करने वालो से दूर रहे।
7. प्याज लहसुन का सेवन न करे।
8. कन्या देवियों का आदर व पूजन करे।
9. देवियों का आदर व पूजन करे।
10. पर स्त्री कर साथ संबंध न बनाए
11. क्रोध न करे व अपने मन को साफ रखे।
भैरव नज़र बंदी साधना की सामग्री
1. एक लकड़ी की चौकी। चौकी नही है। तो इटो से भी बना सकते है।
2. काले रंग का कपड़ा और एक थाली।
3. प्रसाद। प्रसाद मे मिठाई इस्तेमाल कर सकते है। इसके इलावा बत्तासे, गुलगले ,खीर पूडा, पेडे व लड्डू भी इस्तेमाल कर सकते है।
4. भैरव बाबा की मूर्ति व फोटो।
5. सरसो के तेल का दिपक, इसके इलावा तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते है।
6.धूप व अगरबत्ती।
7. मिट्ठा पान।
8. लौंग का जोड़ा।
9. फूल व फल।
10. बैठने के लिए आसन।
भैरव बाबा नज़र बंदी साधना सामग्री इस्तेमाल
दोस्तों जो आपको ऊपर मैने भैरव बाबा नज़र बंदी साधना के लिए सामग्री बताई है। उसे इकट्ठा कर ले। फिर सबसे पहले एक अच्छा सा कमरा देख ले। जो साफ सुथरा हो और खाली हो। आपको अपना दरबार सजाना है। साधना के लिए। ऊपर जो लकड़ी की चौंकी या इटो का स्थान बना ले। फिर उसके ऊपर काला कपड़ा बिछा ले। उसके ऊपर भैरव बाबा की मूर्ति या फोटो रख ले। उसके सामने थाली रख ले। उसमे सरसो या तिल के तेल का दिपक रख ले। धूप व अगरबत्ती जला ले। फिर प्रसाद व फल फूल चढा दे। और मिट्ठा पान व लौंग का जोड़ा भी थाली मे रख ले। दोस्तों जो दरबार आपने सजाया है। उसके सामने अपने बैठने के लिये आसन लगा ले।
भैरव बाबा नजर बंदी साधना का मंत्र, Nazar bandi mantra sadhana.
ॐ नमो काला भैरों, घुंघरा वाला हाथ खड़ग फूलों की माला, चौंसठ योगिनी संग मे चाला, देखो खोलि नज़र का ताला, राजा प्रजा ध्यावे तोहि, सब की दृष्टि बांध दे मोहि, मैं पूजों तुमको नित ध्याय, राजा प्रजा मेरे पाय लगाय, भरी अथाई सुमिरो तोय, मेरा किया सब कुछ होय, देखूं भैरों तेरी शक्ति शब्द सांचा, पिंज कांचा, पुरो मंत्र ईश्वरो वाचा। (साधक अपना नाम के)
भैरव बाबा नज़र बंदी साधना की तामसिक विधि
किसी भी रविवार (Sunday) की रात को, शमशान या भैरों जी के मन्दिर में जाकर, इस मन्त्र को 1080 वार यानि, 10 (दस) माला जाप कर सिद्ध करें ।
भैरव बाबा नज़र मंत्र का इस्तेमाल
राख (भस्म) की एक चुटकी लेकर उस पर (ग्यारह) मन्त्र पढ़कर, हर बार फूंक मारता जाये। उसके बाद जो मंत्र से पढ़ी हुई राख होगी उसे उनकी और फूक मार के उड़ा दे। इस प्रयोग से, सबकी दृष्टि या नज़र बंद जायेगी। साधक कुछ भी गुप्त कार्य करे यानि, कुछ भी निकाले या डालें लिखे या पढ़ें । किसी को पता तक न चलेगा । तमाशा दिखाने वाले मदारी भी, इसी मन्त्र का सहारा लेकर, खेल दिखाया करते हैं । कटोरी, गिलास, मिठाई मंगवाना व गायब कर सकते है। कोई भी सामान मंगवाना, इसी नज़र-बांध मन्त्र का कमाल है।
Sadhana mein siddhi kyo nhi milti, kaise mile success।। साधना मे सफलता कैसे प्राप्त करें।
भैरव बाबा नज़र बंदी साधना की सात्विक विधि
कोई भी शुक्ल पक्ष यानी आमवस्या के बाद आने वाले रविवार (Sunday) से शुरू कर सकते है। दरबार कैसे सजाना है। सब बता चुके है। बस रविवार से आपको रोज सुबहा शाम को108 बार जाप करना है। यानी एक माला जाप करना है। ऎसा आपको 21 दिन तक करना है। यानी 21 दिन की साधना है। रोज की साधना पूरी होने पर प्रसाद का भोग लगाना है। और भैरव बाबा का जयकारा लगाना है। दोस्तों एक बात ध्यान मे रखना। साधना शुरू होने से पहले व साधना होने के बाद नव दुर्गा माता का जाप करना है।
कोई भी साधना मे जल्दी सिद्धि पाने के उपाय
1. सर्व प्रथम गणेश भगवान का पूजन करे।
2. अपने गुरू की पूजा व गुरु मंत्र का जाप करे।
3. अपने कुल देवी देवताओं का ध्यान व पूजन करे।
4. अपने पित्तर देवता का ध्यान व पूजन करे।
5. अपने इष्ट देव का पूजन करे।
6. जिस भी देवता की साधना करनी है। उनका पूजन करे और साधना शुरू करे।
दोस्तों मैने आपको भैरव नज़र बंदी साधना की दो विधि बताई है। तामसिक और सात्विक। आपको जो भी विधि अपने हिसाब से सही लगे। आप उसी विधि से साधना करे।
Madanan Mata Sadhana ।। मदानन माता साधना।
मुझसे सम्पर्क
दोस्तों अगर आपको कुछ समझ नही आता तो आप हमसे comments करके पूछ सकते है।
Dukan ki nazarbandi kholne ka upay bataye 🙏
contact me whats app 8529041773