Madanan Mata Sadhana ।। जाने विधि, मंत्र और सामग्री
मदानन माता का हमारे हिन्दू धर्म के प्रमुख देवी देवताओं मे एक महत्वपूर्ण स्थान है, मदानन माता को घर-घर मे पूजा जाता है। “Madanan Mata Sadhana” से जुड़ी जानकारी कई धार्मिक कथाओं और लोक परंपराओं मे अलग-अलग रुपों और तरिको से देखने को मिलती है। आज की पोस्ट मे हम “Madanan Mata Sadhana” से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है जैसे की- मदानन माता का परिचय, साधना की विधि, मंत्र, सामग्री, साधना के समय ध्यान रखने वाली बाते और नियम।
मदानन माता का परिचय
लोक मान्यताओं के अनुसार मदानन माता को चौगानन, मदानन, योगमाया और शीतला माता भी कहते है।
इनके नाम अनेक है किंतु रूप एक ही है। मदानन माता को मसानी देवियों की रानी भी कहा जाता हैं।
मदानन माता समेत ये सात बहने है। लोक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार इनका सबंध बाबा सबल
सिंह बावरी और नाथ पंथ से जुड़ा माना जाता है। मदानन माता को शीतला माता के उग्र रूप मे देखा जाता है।
मदानन माता साधना विधि
साधना आरम्भ करने के 1-2 दिन पहले पूजा के स्थान या मंदिर की साफ़ सफाई करे
पूजा स्थान या मंदिर को सज़ा भी सकते है।
माता का चित्र स्थापित करने के लिए लकड़ी चौकी लगाकर उसपे लाल रंग का कपड़ा बिछा देना चाहिए।
चौकी पर माता का चित्र या मूर्ति स्थापित करें
उसके सामने ही एक थाली, दीपक, धूप, और फूल रखे।
साधना आरम्भ करने से पहले मदानन माता का आह्वान, संकल्प करे।
उसके पश्चात गणेश जी की पूजा, गुरु का ध्यान और मंत्र जाप कर साधना आरम्भ करे।
साधना आरम्भ करने से पहले आपको सुरक्षा घेरा अवश्य कर लेना चाहिए।
और साधना पूरी के बाद रोज आरती करें।

साधना का समय
मदानन माता साधना 41 दिन की होती है।
पहले दिन से लेकर रोज़ाना 41 दिनो तक पांच-पांच माला सुबह शाम जाप करना चाहिए।
इनकी साधना सुबह 4:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक।
दूसरा समय रात्रि 9:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक।
एक बात का आपको खास ध्यान रखना है, पहले दिन साधना आप जिस भी समय आरम्भ करेंगे।
अंतिम दिन तक वही समय रखना चाहिए, रोज आप समय नही बदल सकते।
मदानन माता साधना मंत्र
मदानन माई सत की सवाई, आओ माई करो भलाई,
मेरा काज ना करो, तो नागे गुरु की दुहाई,
शब्द सांचा पिंड कांचा, देखू मदान्न माई तेरे शब्द और
कलाम का तमाशा, सतनाम आदेश गुरु को।
सुरक्षा मंत्र
ॐ नमः वज्र का कोठा
जिसमें पिण्ड हमारा पैठा
ईश्वर कुंजी , ब्रह्मा ताला
मेरे आठोंयाम का यती हनुमन्त रखवाला।
मदानन माता साधना सामग्री
- लकड़ी की चौंकी आसन के लिए
- लाल रंग का कपड़ा सवा दो मीटर
- एक थाली , सरसो के तेल का दिपक।
- मदानन माता का चित्र या मूर्ति, अगर आपके पास मदानन माता का चित्र नही हैं
आप शीतला माता या दुर्गा देवी का चित्र भी रख सकते है। - बूंदी के चार लड्डू प्रसाद के लिए
- मिट्ठा पान और लौंग का जोड़ा।
- माता की चुनरी और सिंगार का सामान।
- पानी का कलश और उसके ऊपर रखने के लिए पानी वाला नारियल
- रौली (सिंदूर), तिलक करने के लिए
- मौली (कलावा), कलश और नारियल पर लपेटने के लिए।
साधना के नियम व परहेज
- ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।
- मांस मछली व मदिरा पान से दूर रहे।
- चुगली निंदा न करे।
- अपने माता पिता का सम्मान करे।
- अपनी पत्नी का आदर सम्मान करे।
- धूम्रपान न करे और करने वालो से दूर रहे।
- प्याज लहसुन का सेवन न करे।
- कन्या देवियों का पूजन करे।
- क्रोध न करे और अपने मन को हमेशा शांत रखे।
- किसी भी स्त्री को बुरी दृष्टि से न देखे।
मदानन साधना मे सफलता के उपाय
- साधना आरम्भ करने से पूर्व गणेश भगवान का पूजन अवश्य करें।
- साधना आरम्भ करने से पूर्व संकल्प करें।
- अपने पित्तर देवता का पूजन व ध्यान करें।
- अपने कुल देवी देवताओं का पूजन व ध्यान भी अवश्य करें।
- साधना करने से पहले अपनी सुरक्षा घेरा अवश्य करें।
- साधना शुरु करने से पहले गुरु का पूजन व गुरु मंत्र का जाप करें।

मदानन माता की आरती
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।।
खेड़ा! जागो भूमिया जागो जागो नारद देव जी जागो।
खेड़ा! जागो भूमिया जागो जागो नारद देव जी जागो ।।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।
ब्रह्मा जागो, विष्णु जागो जागो शिव महादेव जी जागो।
ब्रह्मा जागो, विष्णु जागो जागो शिव महादेव जी जागो।।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।।
काली जागो, भैरव जागो, जागो फुलमदे मात री जागो।
काली जागो, भैरव जागो, जागो फुलमदे मात री जागो ।।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।।
शेढ़ो जागो, श्याम कौर जागो, जागो मात कपुरी जागो।
शेढ़ो जागो, श्याम कौर जागो, जागो मात कपुरी जागो ।।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।।
जागो चिंताहरणी, नैनादेवी जागो, जागो शारदे मात री जागो।
जागो चिंताहरणी, नैनादेवी जागो, जागो शारदे मात री जागो ।।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।।
जागो धुतनी, मसानी जागो, जागो मात चौगानन जागो।
जागो धुतनी, मसानी जागो, जागो मात चौगानन जागो ।।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला होया जागो माँ।।
काछल-बाछल, जेवर-नेवर जागो, जागो सिरीयल मात री जागो।
जाग मदानन जागो माँ जागन वेला जागो माँ।
काछल-बाछल, जेवर-नेवर जागो, जागो सिरीयल मात री जागो।



